फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masked miscreants robbed an elderly woman in broad daylight in Surdas Colony scared her with a gun

फरीदाबाद : सूरदास कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को दिनदहाड़े लूटा, तमंचे से डराया

Wed, 16 Mar 2022 12:48 AM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 12:48 AM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे दोनों बदमाश एक घर में जबरन घुस गए। उस दौरान 70 वर्षीय कमलेश अपने पोता-पोती के साथ थी। घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए थे।

विज्ञापन
Masked miscreants robbed an elderly woman in broad daylight in Surdas Colony scared her with a gun
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र स्थित सूरदास कॉलोनी में दिनदहाड़े दो बदमाशों ने घर में घुसकर तमंचे की नोंक पर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को लूट लिया। वे महिला से 4400 रुपये व सोने की जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महज दो घंटे में बदमाशों को सूरदास कॉलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि हथियार खरीदने का कर्ज उतारने व हथियार खरीदने के लिए वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद निवासी रामविलास व बुलंदशहर निवासी विष्णु दत्त के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे दोनों बदमाश एक घर में जबरन घुस गए। उस दौरान 70 वर्षीय कमलेश अपने पोता-पोती के साथ थी। घर के बाकी सदस्य काम से बाहर गए थे। बदमाशों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। उन्होंने बुजुर्ग महिला पर तमंचा तान दिया और घर में रखे 4400 रुपये, सोने की चार चूड़ियां, एक जोड़ी कान की बाली आदि जेवरात लूटकर फरार हो गए। उनके जाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इस दौरान पीड़ित परिवार के सदस्यों ने एक बदमाश को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि यह तो मोहल्ले का ही है। पुलिस ने दोनों को सूरदास कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विष्णुदत्त अपने मकान में दूसरे आरोपी राम विलास के साथ छिपा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामविलास मुख्य आरोपी है। इनसे लूट के जेवरात, पैसे व एक देशी तमंचा बरामद हुई है। पूछताछ में रामविलास ने बताया है कि कुछ दिन पहले गांव में उसका किसी से झगड़ा हो गया था। इसमें दूसरे पक्ष ने उसके पिता की हत्या कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए वह पिस्तौल खरीदना चाहता था। पैसा जुटाने की गरज से उसने वारदात को अंजाम दिया। दूसरे आरोपी विष्णु दत्त ने बताया कि वह कर्ज उतारने के लिए लूट में शामिल हुआ। वारदात को अंजाम देने से पहले वे दस दिन से मकान की रेकी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed