फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masked miscreants broke into a jewellery shop in Faridabad robbers defeated due to bravery of the employee

लूट का लाइव वीडियो: नकाबपोश बदमाश जेवरात की दुकान में घूसे, कर्मी की बहादुरी के पस्त हुए लुटेरे

Thu, 14 Nov 2024 09:52 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 14 Nov 2024 09:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है। उस समय दुकान के कर्मचारी काम में व्यस्त थे। इस दौरान दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर दुकान में घुस आए। 

विज्ञापन
Masked miscreants broke into a jewellery shop in Faridabad robbers defeated due to bravery of the employee
दुकान में घुसे लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सराय ख्वाजा बाजार में गुरुवार शाम के समय दो नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर जेवरात की दुकान में घुस गए। जहां लूटपाट करने का प्रयास किया। दुकान में कार्यरत कर्मचारी और सुरक्षाकर्मियों के उलझने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे की है। उस समय दुकान के कर्मचारी काम में व्यस्त थे। इस दौरान दो युवक हाथ में पिस्तौल लेकर दुकान में घुस आए। दोनों बदमाशों ने चेहरे को ढक रखा था। दोनों दुकान में घुसते ही काउंटर की ओर गए। यह देख दुकान में कार्यरत कर्मचारी बदमाशों से भिड़ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों से हाथापाई की। लेकिन अपने आपको घिरता देखकर दोनों मौके से फरार हो गए। उनकी यह हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में  कैद हो गई। लूट के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर सराय ख्वाजा थाना में लूट के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed