फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masked criminal robbed an elderly man at gunpoint

Faridabad News: नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल के बल पर बुजुर्ग को लूटा

Tue, 14 Nov 2023 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Masked criminal robbed an elderly man at gunpoint
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-86 में सोमवार रात एक नकाबपोश बदमाश ने वृद्ध को पिस्टल दिखाकर 38 हजार रुपये लूट लिए। वृद्ध ग्रेटर फरीदाबाद से सोमवार रात अपने घर जा रहे थे। बदमाश ने उनकी कार को ओवरटेक किया और वारदात को अंजाम दिया। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
जयवीर सिंह (66) ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ जवाहर कॉलोनी में रहते हैं। उनके दामाद का ग्रेटर फरीदाबाद में पटाखे का गोदाम है। सोमवार रात वह दामाद से मिलने उनके गोदाम पर गए थे। रात करीब आठ बजे वह कार से घर के लिए निकले। जैसे ही वह परशुराम चौक पर पहुंचे एक नकाबपोश युवक ने अपनी बाइक से उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। वह गाड़ी से बाहर निकलकर देखने लगे।
विज्ञापन

बाइक सवार युवक ने इस बात को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मामले को आगे न बढ़ाकर जयवीर वहां से निकल गए। आरोप है बाइक सवार ने उनका पीछा किया और सेक्टर-86 में ओवरटेक कर बाइक उनकी कार के आगे लगा दी। कार रुकते ही आरोपी ने उन पर पिस्तौल तान दी और 38 हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed