फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman hanged, case registeredMarried woman hanged, case registered

Faridabad News: विवाहिता ने फंदा लगाया, केस दर्ज

Fri, 16 Jun 2023 06:36 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged, case registeredMarried woman hanged, case registered
फोटो
विज्ञापन

फरीदाबाद। भूड़ कॉलोनी में एक महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के भाई सागर यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि मौसा ओल्ड फरीदाबाद में रहते हैं। बहन खुशबू अकसर मौसा के घर आती रहती थी। इसी दौरान खुशबू की पहचान भूड़ कॉलोनी निवासी विष्णु से हुई और दोनों ने 2021 में प्रेम विवाह कर लिया। बुधवार को खुशबू का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष के आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। आरोप है विष्णु और उसके माता पिता खुशबू पर दहेज लाने का दबाव डाल रहे थे। परेशान होकर उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed