फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman given poison in food, dies during treatment

Faridabad News: विवाहिता को खाने में दिया जहर, इलाज के दौरान मौत

Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Married woman given poison in food, dies during treatment
परिजनों ने सास-ससुर व ननद पर प्रताड़ित करने व खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव पेंगलतु में ससुराल जनों द्वारा विवाहिता को खाने में जहर देने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों ने सास-ससुर सहित ननद पर महिला को प्रताड़ित करने व खाने में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विवाहिता ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक महिला के भाई ने मामले की शिकायत होडल थाना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गांव बरई जिला डीग राजस्थान निवासी शिवम् ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन तुलसी उर्फ तन्नु की शादी हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार जुलाई 2021 में गांव पेंगलतु निवासी सागर के साथ हुई थी। शिवम ने बताया कि शादी के बाद से ही तुलसी का ससुर उस पर गंदी नजर रखता था और उसे तंग करता था। जिसकी शिकायत तुलसी ने अपनी सास व ननद से की थी। इसके बाद उसकी सास और ननद ने उल्टा उससे ही ससुर को खुश रखने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि 24 सितंबर को तुलसी के ससुर भगीरथ, सास गीता व ननद गौरी ने उसकी बहन को खाने में जहर दे दिया। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई तो उसके जीजा ने उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया, जिसकी उन्हें भनक तक नहीं लगी। जब भी वह अपनी बहन से फोन पर संपर्क करना चाहा तो ससुराल वाले बोलते की तुलसी को इन्फेक्शन हुआ है। वह बात नही कर सकती है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को जब वह परिजनों के साथ अपनी बहन को देखने अस्पताल पहुंचा तो डाक्टरों ने बताया कि यह जहर का मामला है और यह महिला मुश्किल ही बचेगी। जिसके बाद बहन से इसका कारण जानना चाहा तो उसने कागज पर लिखकर बताया कि उसका ससुर उसके साथ पिछले दो तीन साल से बदतमीजी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed