फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Married woman found hanging from ceiling fan in Sarvam Society.

Faridabad News: सर्वम सोसाइटी में पंखे से लटकी मिली विवाहिता

Fri, 12 Jun 2026 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging from ceiling fan in Sarvam Society.
-मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-46 की सर्वम सोसाइटी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव फ्लैट के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त बल और क्राइम ब्रांच की टीम बुलानी पड़ी। मृतका की पहचान सीमा के रूप में हुई है, जो मूलरूप से गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी प्रवीण के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों कुछ समय तक परिवार के साथ रहे, लेकिन पारिवारिक अनबन के चलते पिछले कुछ महीनों से सेक्टर-46 स्थित सर्वम सोसाइटी में किराये के फ्लैट में अलग रह रहे थे।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार घटना वाली रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद सीमा अपने कमरे में चली गई। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर पति प्रवीण ने उसे आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो सरसा पंखे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस और अपने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मृतका के पिता अजीत सिंह ने बताया कि सुसराल पक्ष के लोग आए दिन 50 लाख रुपये की डिमांड करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि सरसा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटकाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर चार लोगों पर दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed