{"_id":"6a5bcab06391bb94a40c4947","slug":"married-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-in-durga-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75245-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुर्गा कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुर्गा कॉलोनी में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
घटना से पहले वीडियो कॉल पर बुआ से की थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सरूरपुर स्थित दुर्गा कॉलोनी में 23 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका के मायके पक्ष को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके रविवार शाम तक फरीदाबाद पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आत्महत्या से पहले युवती ने अपनी छोटी बुआ से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। पुलिस अब उस बातचीत सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान युवती रीमा (23) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसका पति पंजाब के डेरा बस्सी में रहता है, जबकि युवती फरीदाबाद की दुर्गा कॉलोनी में अपने सास, ससुर और देवर के साथ रह रही थी।
बताया गया कि रविवार सुबह जब उसके ससुर छत पर गए तो उन्होंने युवती को छत पर लगे गर्डर से चुन्नी के फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। मृतका की सास ने पुलिस को बताया कि परिवार में कभी किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मृतका के परिजन नासिक (महाराष्ट्र) में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनके फरीदाबाद पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।