{"_id":"67fd5e6673d9336b42062eb1","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-fir-lodged-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-41640-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भूपानी थाना एरिया में दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट व धमकाने का मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि दो बच्चों को तो पति व सास-ससुर ने अपने पास रख लिया है जबकि उसे साथ नहीं रख रहे हैं। बाइक व 1 लाख रुपये के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद भूपानी थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को ये शिकायत खेतावास गांव निवासी काजल ने दी है। दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकाने समेत अन्य आरोप इन्होंने अपने पति प्रवीण, ससुर व सास पर लगाए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इनकी शादी 30 जून 2020 को प्रवीण के साथ हुई थी। शादी में घर में प्रयोग होने वाला सब सामान व जेवर दिए गए और लगभग 6 लाख रुपये खर्च किए गए। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व सास-ससुर का व्यवहार महिला के प्रति ठीक नहीं था। महिला के अनुसार कम दहेज लाने के उसे ताने दिए जाते थे। बाइक व 1 लाख रुपये नकद लेकर आने को कहते थे और ऐसा न करने पर मारपीट करते। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में प्राथमिक जांच के बाद अब भूपानी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।