Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets to shine on Dhanteras

Faridabad News: धनतेरस पर 1500 करोड़ के कारोबार से चमकेगा बाजार

Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Markets to shine on Dhanteras
वाहन, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर प्रॉपर्टी तक की होगी जमकर खरीदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। धनतेरस को लेकर शहर के बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो चुके हैं। दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है। वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स से लेकर प्रॉपर्टी बाजार तक में रौनक रहने की संभावना है।
कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस पर शहर में करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा के चलते बाजारों में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। इसे देखते हुए व्यापारियों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धनतेरस पर वाहन और आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसी वजह से ऑटोमोबाइल शोरूम से लेकर ज्वेलरी शोरूम तक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। कार और दोपहिया वाहन कंपनियों के शोरूम में विभिन्न मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं। दिल्ली-आगरा हाईवे पर विभिन्न कार और दोपहिया वाहनों के शोरूम हैं। इसी तरह एनआईटी-पांच में रेलवे रोड और बल्लभगढ़ में शोरूम खुले हुए हैं। बुधवार को दिन भर लोग वाहनों की बुकिंग करवाने में जुटे रहे। टोयटा शोरूम के वाइस प्रेसिडेंट रविंद्र वर्मा ने बताया कि धनतेरस पर हमारे यहां से 85 गाड़ियों की बुकिंग है। शोरूम प्रबंधकों का मानना है कि आठ हजार वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है। इसी तरह आभूषण कारोबारियों ने सोने-चांदी के नए डिजाइन और सिक्कों का स्टॉक तैयार किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य घरेलू उपकरणों की खरीदारी को लेकर कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कई दुकानों पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर भी दिए जा रहे हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामजुनेजा ने बताया कि बाजारों में पिछले वर्ष के मुकाबले ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। एक से डेढ़ हजार करोड़ का कारोबार हो सकता है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी बाजार में भी रहेगी रौनक

धनतेरस पर सिर्फ वाहन और आभूषण ही नहीं, बल्कि जमीन, मकान और फ्लैट खरीदने को भी लोग शुभ मानते हैं। ऐसे में इस बार प्रॉपर्टी बाजार में भी खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी कारोबारी ग्राहकों को नए प्रोजेक्ट, आवासीय फ्लैट और प्लॉट की जानकारी देने के साथ अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कई लोग इस दिन संपत्ति की बुकिंग या खरीदारी के लिए सौदे को अंतिम रूप दे सकते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि त्योहार के चलते रियल एस्टेट कारोबार को भी गति मिलेगी। ग्रेटर फरीदाबाद में खरीदार ज्यादा प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में रहेगी भीड़
शहर के प्रमुख बाजारों में धनतेरस पर सबसे ज्यादा रौनक रहने की संभावना है। एनआईटी-1, एनआईटी-5, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़, सराय ख्वाजा, सेक्टर-15, सेक्टर-सात-10 और एयरफोर्स रोड बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा सेक्टर-12, एनआईटी-दो, सेक्टर-20बी, ग्रेटर फरीदाबाद में वर्ल्ड स्ट्रीट और सेक्टर-37 सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित विभिन्न ब्रांड के शोरूम और आउटलेट पर भी ग्राहकों की भीड़ रहने की उम्मीद है। बाजारों में सजावट और दुकानों पर सामान की उपलब्धता के साथ कारोबारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए भी इंतजाम किए हैं।
बाजारों में कारों की एंट्री पर रहेगी रोक

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। इसे देखते हुए एनआईटी-1, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के प्रमुख बाजारों में कारों के प्रवेश पर रोक रहेगी। बाजारों के प्रवेश मार्गों पर नाकेबंदी की जाएगी, ताकि चारपहिया वाहन अंदर न जा सकें और पैदल आने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की ओर से प्रमुख मार्गों पर यातायात को सुचारु रखने के लिए व्यवस्था की जाएगी।
एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड संभालेंगे मोर्चा
त्योहार के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे। बाजारों के आसपास प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी थाना प्रभारियों (एसएचओ) को अपने-अपने क्षेत्रों में जाम की स्थिति नहीं बनने देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा चुके हैं। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। शहर के प्रमुख चौराहों से लेकर बाजारों में पुलिस की तैनाती की गई है।
----

घर में उत्सव जैसा माहौल
धनतेरस पर कुछ नया खरीदने की परंपरा है। इस बार परिवार के साथ नई कार ले रहा हूं। शुभ मुहूर्त में गाड़ी घर लाने का अलग ही उत्साह है। -देवी सिंह
बेटे की पसंद की नई बाइक धनतेरस पर बुक कराई थी। आज शोरूम से ले जा रहा हूं। त्योहार पर मिले ऑफर से काफी बचत भी हुई। -भीम सिंह

धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना जाता है। हर साल थोड़ा सोना जरूर लेता हूं। इस बार भाव ज्यादा है फिर भी परंपरा निभाने के लिए खरीदारी की। -जसवेंद्र
काफी समय से नई बाइक लेने का मन था। धनतेरस के शुभ मौके पर खरीदनी है। दोस्तों और परिवार के साथ सलाह करके बाइक खरीद रहा हूं -यश

हमारे यहां धनतेरस पर बर्तन और चांदी का सिक्का खरीदने की परंपरा है। परिवार के साथ बाजार आया हूं। त्योहार पर बाजार में रौनक देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। -अरुण

पिछले कई महीनों से नई कार की योजना थी। धनतेरस पर भीड़भाड़ रहेगी। इस वजह से आज डिलीवरी ले रहा हूं। परिवार बहुत खुश है और घर में उत्सव जैसा माहौल है। -प्रकाश शर्मा

----------------
01 हजार पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
1500 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed