फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Markets abuzz with Karwa Chauth shopping

Faridabad News: करवाचौथ की खरीदारी में बाजारों में रौनक

Thu, 22 Oct 2026 11:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Markets abuzz with Karwa Chauth shopping
लहंगे, अनारकली सूट और नए डिजाइन के परिधान बने महिलाओं की पसंद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी की रौनक बढ़ने लगी है। एनआईटी-एक, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर-15, 16 और बल्लभगढ़ के बाजारों में महिलाएं अपने मनपसंद परिधान खरीदने पहुंच रही हैं। कोई पारंपरिक साड़ी पसंद कर रही है तो कोई लहंगे, अनारकली सूट और नए डिजाइन के परिधानों की तलाश में जुटी है।

दुकानदारों का कहना है कि फिलहाल कारोबार सामान्य है, लेकिन खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। करवाचौथ पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं अभी से तैयारियां कर रही हैं। कई महिलाएं इसलिए भी पहले खरीदारी कर रही हैं, ताकि पसंदीदा साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज सिलवाने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। बाजारों में पारंपरिक परिधानों के साथ नए डिजाइन और रंगों के कपड़ों को लेकर भी महिलाएं दुकानदारों से जानकारी ले रही हैं।
विज्ञापन


साड़ी के साथ नए डिजाइन के परिधानों की तलाश

इस बार महिलाएं पारंपरिक साड़ियों के अलावा लहंगा, अनारकली सूट, फिश कट परिधान और कश्मीरी प्लाजो जैसे विकल्प भी पसंद कर रही हैं। महिलाएं त्योहार पर पहनने के लिए ऐसे कपड़े तलाश रही हैं, जो खूबसूरत होने के साथ आरामदायक भी हों। दुकानों पर अलग-अलग डिजाइन और रंगों के परिधान देखकर महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







कपड़ों की सिलाई में समय लगता है। आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए पहले खरीदारी करना बेहतर है।
- राजो, जवाहर कॉलोनी




इस बार पारंपरिक साड़ी के साथ नए डिजाइन के सूट भी देख रही हूं। त्योहार पर कुछ अलग पहनने का मन है।
- आरती, एनआईटी तीन






अभी बाजार में सामान्य खरीदारी हो रही है। करवाचौथ नजदीक आने पर महिलाओं की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
- सुमन, दुकानदार



महिलाएं अभी से साड़ी, सूट और लहंगे के डिजाइन देखने आ रही हैं। आने वाले दिनों में खरीदारी में तेजी आएगी।
- प्रिंस आहूजा, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed