Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Market Discourse: Traders troubled by encroachment, traffic congestion, and filth

बाजार संवाद : अतिक्रमण, जाम और गंदगी से व्यापारी परेशान

Wed, 18 Nov 2026 06:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
Market Discourse: Traders troubled by encroachment, traffic congestion, and filth
लोकेश। संवाद के साथ।
जवाहर कॉलोनी 60 फीट रोड बाजार में कारोबार पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी 60 फीट रोड बाजार में अतिक्रमण, जाम और गंदगी की समस्या के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यह बातें बुधवार को संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने कहीं और प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग की। हरियाणा व्यापार उद्योग मंडल के जिलाध्यक्ष राम जुनेजा, धर्मेंद्र, लोकेश गुप्ता, प्रवीण कुमार सहित कई अन्य दुकानदारों ने बताया कि मार्केट की सबसे बड़ी समस्या अवैध रेहड़ी-पटरी और अतिक्रमण है। इसके कारण पूरी सड़क ब्लॉक हो जाती है और हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही पार्किंग नहीं हैं, इसके चलते खुद दुकानदारों और ग्राहकों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।

व्यापारियों ने बताया कि बाजार में जहां-तहां गंदगी पड़ी रहती है। कई बार प्रशासन की ओर से कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इसके कारण अक्सर जगह-जगह कूड़े का ढेर भी लग जाता है। कई बार इसकी शिकायत की है, पर कोई समाधान नहीं हुआ है। हमारी प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द यह समस्याएं सुलझा दे, जिससे कि हम शांति से अपना व्यापार कर सकें।
विज्ञापन


बातचीत

बाजार में अवैध रेहड़ी-पटरी वालों ने कब्जा कर रखा है। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है। - राम जुनेजा, जिलाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार उद्योग मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट में पार्किंग की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों और ग्राहकों को मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं। - सुरेंद्र गर्ग, व्यापारी


बाजार में नियमित सफाई नहीं होती। कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी होती है। - लोकेश गुप्ता, व्यापारी

अतिक्रमण, जाम और गंदगी के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है। प्रशासन को इन समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान करना चाहिए। - रविंद्र सिंह, व्यापारी

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

लोकेश। संवाद के साथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed