{"_id":"602ff6338ebc3e1dcc71c9d2","slug":"march-protests-postponed-faridabad-news-noi566699656","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बाद मार्च होने वाली परीक्षाएं टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बाद मार्च होने वाली परीक्षाएं टली
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय (विवि) में मार्च में होने वाली परीक्षा के विरोध में बीए प्रथम वर्ष के छात्रों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि विवि ने छात्रों का पाठ्यक्रम तक पूरा नहीं कराया। अब तक की पढ़ाई ऑनलाइन कराई, जबकि परीक्षआएं ऑफलाइन कराने पर अडिग है। ऐसे में छात्रों की पहली परीक्षा के साथ ही उनका भविष्य खतरे में है। हालांकि छात्रों के रोष को देखते हुए बाद में विवि ने नोटिस जारी कर परीक्षाएं टालने के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के आदेश विभाग को दिए।
दरअसल विवि के प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा 23 मार्च से शुरू होने वाली थी।
नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला उपाध्यक्ष विकास फागना ने छात्रों को समर्थन कर प्रदर्शन की अगुवाई की। छात्र मयंक ने बताया कि कोरोना अभी टला नहीं है। न ही अभी वैक्सीनेशन पूरा हुआ है। ऐसे में ऑफलाइन परीक्षाएं नहीं होनी चाहिए। विकास ने बताया कि विवि प्रबंधन ने छात्रों को एक माह में पाठ्यक्रम पूरा कराने के बाद परीक्षाएं आयोजित कराने की आश्वासन दिया है। मौके पर अतुल सिंह, जयंत, विनीत, नितिन, युवराज, ख़ुशी, सतिश, भार्गवी, लोकेश चौधरी, जूही, निखिल, अनुराग मौजूद रहे।
कोरोना के कारण इस बार विभिन्न चरणों में विवि में पढ़ाई शुरू की जा रही है। छात्रों की मागं के अनुरूप ऑफलाइन कक्षाएं लगाने के आदेश जारी हो चुके हैं। अब 22 फरवरी से इन छात्रों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पाठ्यक्रम पूरा होने के बाद ही परीक्षा होगी।
विज्ञापन
- जितेंद्र यादव, प्रवक्ता जेसी बोस।