{"_id":"698a254e988876f7aa0c30f6","slug":"marble-products-are-attracting-peoples-attention-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62464-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मार्बल से तैयार उत्पाद लोगों का खींच रहे हैं ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मार्बल से तैयार उत्पाद लोगों का खींच रहे हैं ध्यान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में वैश्विक कला और भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस वर्ष मेले में मिस्र को पार्टनर कंट्री बनाया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश और मेघालय पार्टनर स्टेट के रूप में अपनी सांस्कृतिक विरासत और शिल्प कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेला परिसर में बनाए गए विशेष पवेलियन इन राज्यों की पारंपरिक स्थापत्य कला और संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत कर रहे हैं।
मेले में शिल्पकारों की बारीकी का उत्कृष्ट नमूना स्टॉल नंबर–124 पर देखने को मिल रहा है, जहां मार्बल से तैयार उत्पाद लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। स्टॉल पर मार्बल से बने कप, प्लेट, टी-सेट, साइड टेबल, शतरंज सेट और पत्थरों पर उकेरी गई आकर्षक पेंटिंग्स उपलब्ध हैं, जो कला प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
शिल्पकार इरफान अली ने बताया कि यह उनके परिवार की पुश्तैनी कला है, जिसे वे आधुनिक पसंद के अनुरूप ढाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके उत्पादों को सराहना मिलने के साथ अच्छी बिक्री भी हो रही है, जिससे शिल्पकारों का उत्साह बढ़ा है।