फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many players made it to the finals in lawn tennis

Faridabad News: लॉन टेनिस में कई खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई जगह

Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Many players made it to the finals in lawn tennis
सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में खेले जा रहे हैं मुकाबले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में चल रहे लॉन टेनिस के अंडर-14 मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली। बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबलों में बालिका वर्ग में सान्वी चौहान और सुमोरिया ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया । वहीं बालक वर्ग में आरिव गुप्ता और प्रांजल ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।

बालिका वर्ग में सान्वी ने रब्बी कौर को 6-3, 6-2 से सेमी फाइनल में हराया। वहीं सुमोरिया ने आरोही शर्मा को भी इसी अंतर से हराया। बालक वर्ग में प्रांजल ने अर्नव को आसानी से सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में अपना स्थान स्थान पक्का किया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे मुकाबले में आरिव गुप्ता ने द्वीज जोशी को हराया। 3 घंटे तक चले कड़े मुकाबले में आरिव गुप्ता ने 6-4, 4-6, 7-6 (9-7) से हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। मुकाबलों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed