फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many people were deprived of ration in September

Faridabad News: सितंबर में राशन से वंचित रह गए कई लोग

Mon, 30 Sep 2024 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Many people were deprived of ration in September
सरकार की ओर से 10 प्रतिशत गेहूं हर डिपो होल्डरों को दिया गया कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हर माह जिले के 650 डिपो होल्डरों को सरकार की ओर से पूरा राशन दिया जाता है, जिसमें सरसों का तेल, चीनी और गेहूं होता है। इस बार सरकार की ओर से 10 प्रतिशत गेहूं हर डिपो होल्डर को कम दिया गया। इसकी वजह से कई कार्डधारकों को गेहूं नहीं मिल पाया। गेहूं नहीं मिलने की वजह से लोगों ने डिपो होल्डर की दुकान पर हंगामा भी किया, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।


जिले में 650 राशन डिपो हैं, जिनको गोदाम से गेहूं वितरित किया जाता है। इन डिपो से हर महीने जिले के करीब तीन लाख कार्डधारकों को राशन वितरित किया जाता है लेकिन सितंबर के महीने में राशन पूरा नहीं होने की वजह से कई लोग वंचित रह गए। डिपो होल्डरों की ओर से हर महीने कार्ड धारक को दो किलो सरसों का तेल, एक किलो चीनी और 5 किलो प्रति व्यक्ति गेहूं दिए जाते हैं। इस बार सरकार की ओर से हर डिपो को 10 प्रतिशत गेहूं कम दिया गया है। जिसकी वजह से हर डिपो से करीब 40 लोगों को गेहूं नहीं दिए गए। इन लोगों को सिर्फ सरसों का तेल और एक किलो चीनी दी गई।
विज्ञापन

कार्ड धारकों का कहना है कि सरकार की ओर से हर बार कुछ न कुछ सामान कम दिया जाता है। कई बार उनको तेल नहीं मिलता है तो कई बार चीनी। इस बार तो उनको गेहूं नहीं मिला। जिले में ऐसे कई परिवार के लोग रहते है। जिनके घर का पालन पोषण डिपो के राशन से होता है ।इस बार गेहूं नहीं मिलने की वजह से वह बाजार से आटा खरीद कर खाने को मजबूर हैं। इस समस्या के बारे में डिपो होल्डर विजय कुमार, नरेश ने बताया कि इस बार उनके डिपो को 10 प्रतिशत गेहूं कम दिया गया है। इसलिए उनके डिपो पर राशन लेने के लिए आने वाले कई लोगों को गेहूं नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचा है एक दिन
हर महीने का राशन कार्ड धारक 30 या 31 तारीख तक ले सकते हैं। सितंबर का महीना खत्म होने में सिर्फ एक दिन का समय बचा है। अगर सोमवार की सुबह डिपो होल्डर के पास राशन आ जाता है, तो वह लोगों को देर रात तक राशन वितरित कर सकते हैं। अगर सरकार की ओर से राशन नहीं दिया जाता है। तो सितंबर का राशन लोगों को नहीं मिलेगा। इस बार सभी डिपो को राशन कम दिया गया है। जिन लोगों को राशन नहीं मिला है उनकी पूर्ति दूसरे डिपो से करने की कोशिश की जाएगी। -सीमा शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article