फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many heads of Khap reached in support of Anangpur Dharna

Faridabad News: अनंगपुर धरने के समर्थन में कई खाप के प्रधान पहुंचे

Mon, 21 Jul 2025 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Many heads of Khap reached in support of Anangpur Dharna
खापों के प्रधानों ने कहा कि अनंगपुर गांव की मलकियत को हड़पने नहीं दिया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव अनंगपुर की चौपाल पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 20वें दिन रविवार को दिल्ली पालम 360 गांवों के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी समेत अन्य खापों के प्रधान यहां पहुंचे। इनमें यूपी बागपत और पलवल की खाप के प्रधान भी अपने सहयोगियों के साथ पहुंचे। सभी खाप के प्रधानों ने एक स्वर में कहा कि हम सभी अनंगपुर संघर्ष समिति के एक इशारे पर खड़े दिखाई देंगे। किसी भी हालत में सरकार को तानाशाही रवैया नहीं अपनाने देंगे।
दिल्ली पालम 360 खाप के प्रधान सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अनंगपुर गांव की मलकियत को सरकार को हड़पने नहीं देंगे। गांव की मलकियत गांव की ही रहेगी। 1300 साल पुराना गांव किसी भी हालत में उजड़ने नहीं दिया जाएगा। जिस जमीन की मलकियत का गांव के लोगों को रजिस्ट्री करने, बेचने व खरीदने का अधिकार है, वह जमीन गांव की ही रहेगी।
विज्ञापन

समर्थन करने वाली खापों में दिल्ली 360 खाप के प्रधान सुरेन्द्र सोलंकी, 96 खाप के प्रधान नरेश कुमार, 28 खाप के प्रधान जस्सा नम्बरदार, जाट भवन के प्रधान ज्ञानचंद चौहान, भारतीय किसान यूनियन पलवल जिले के प्रधान समंदर सिंह चौहान, खेकड़ा खाप 365 के प्रधान जितेन्द्र धामा , दांघण खाप के प्रधान कैप्टन विनोद कुमार, धनखड़ खाप के प्रधान बिजेन्द्र सिंह, लाकड़ खाप से रतन सिंह, राठी खाप से रामबीर सिंह, हरबंस पहलवान औरंगाबाद, अत्तर सिंह मितरोल, देवेन्द्र सरपंच पलवल, प्रवीन नंबरदार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव अनंगपुर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सभी खाप के प्रधान का उनके समर्थन के लिए धन्यवाद किया और गांव को इस विपत्ति से बचाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed