फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Many colonies and societies do not have public transport facilities.

Faridabad News: कई कॉलोनियों और सोसाइटियों तक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा नहीं

Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Many colonies and societies do not have public transport facilities.
ऑटो चालक भी मुख्य सड़कों तक ही छोड़ते हैं, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर की कई कॉलोनियों, सोसाइटी और सेक्टरों में ऑटो रिक्शा व सार्वजनिक परिवहन की सुविधा न होने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑटो केवल मुख्य सड़कों तक ही सीमित रहने के कारण लोगों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ रही है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सेक्टर-70 स्थित आगमन सोसायटी, रॉयल हेरिटेज सोसायटी सहित आसपास के कई इलाकों में सार्वजनिक बस सेवा भी उपलब्ध नहीं है। वहीं ग्रेटर फरीदाबाद के कई क्षेत्रों में भी वाहनों का संचालन नहीं होने से स्थानीय निवासियों की समस्याएं बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासी संदीप का कहना है कि कॉलोनियों और सेक्टरों के अंदर तक ऑटो न जाने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार बुजुर्गों का सेक्टर के अंदर तक छोड़ने का अनुरोध करने पर ऑटो चालक मनमाना किराया मांगते हैं। अतिरिक्त रुपये न देने पर वे अंदर जाने से साफ इनकार कर देते हैं।
विज्ञापन


महिला ज्योति का कहना है कि छोटे बच्चों या भारी सामान के साथ लंबी दूरी पैदल चलना बेहद मुश्किल हो जाता है। बरसात और तेज धूप में स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों का आरोप है कि ऑटो चालकों पर किसी तरह का नियंत्रण न होने के कारण वे अपनी मनमर्जी से किराया वसूल रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनियों और सेक्टरों के अंदर तक ऑटो या अन्य सार्वजनिक वाहनों की नियमित व्यवस्था की जाए। साथ ही ऑटो चालकों के लिए निश्चित किराया और स्पष्ट नियम तय किए जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके और उन्हें रोजाना की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed