{"_id":"69f4f5fcc359cdf0eb02a974","slug":"many-areas-remain-dark-due-to-malfunctioning-streetlights-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68925-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब रहने से छाया रहता है अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब रहने से छाया रहता है अंधेरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
फरीदाबाद। शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। नगर निगम द्वारा भारी-भरकम बजट आवंटित किए जाने के बावजूद शहर के कई हिस्सों में अंधेरा रहता है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगभग शहर में 100 से अधिक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से बंद पड़ी हैं, लेकिन इनके सुधार को लेकर कार्रवाई नहीं की जा रही।
शहर के कई प्रमुख मार्गों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। सैनिक कॉलोनी से गुरुग्राम की ओर जाने वाले रास्ते और नीलम रेलवे रोड के आसपास के क्षेत्र इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन इलाकों में बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं, जिससे वाहन चालकों को रास्ते पहचानने में कठिनाई होती है और दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
नीलम-बाटा रोड जैसे व्यस्त बाजार और संस्थानों वाले क्षेत्रों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां देर रात तक आवाजाही बनी रहती है, लेकिन पर्याप्त रोशनी न होने के कारण लोग असहज महसूस करते हैं। दुकानदारों का कहना है कि पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हुई है। जिससे छोटे दुकानदारों का कारोबार ठप हो गया है।