फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manu Bhaker and Pranab Surma's families are excited about the award

Faridabad News: पुरस्कार को लेकर उत्साहित हैं मनु भाकर और प्रणव सूरमा के परिवार

Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Manu Bhaker and Pranab Surma's families are excited about the award
- मनु की मां सुमेधा और भाई अखिल गए हैं साथ, पिता रामकिशन विदेश में हैं
विज्ञापन

- प्रणव का परिवार बृहस्पतिवार शाम को गया है दिल्ली

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के दो खिलाड़ियों शूटर मनु भाकर और क्लब थ्रो पैरा खिलाड़ी प्रणव सूरमा और इनके परिवार के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है। पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचने पर मनु भाकर को खेल रत्न और पेरिस पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीतने पर प्रणव सूरमा को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। दोनों ही परिवार बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली पहुंच चुके हैं।

मनु भाकर के पिता रामकिशन ने व्हाट्सएप कॉल पर हुई बातचीत में बताया कि वह विदेश में हैं। शुक्रवार को अवॉर्ड समारोह में मनु के साथ मां सुमेधा और भाई अखिल शामिल होंगे। ये दिन हमारे परिवार के लिए बेहद खास है। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर ही तीनों दिल्ली चले गए थे। उन्होंने कहा कि बेटी को खेल रत्न मिल रहा है, इसे लेकर हम बेहद खुश हैं। ये दिन हमारे लिए काफी मायने रखता है। प्रणव सूरमा के पिता संजीव सूरमा से फोर पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को वो दिल्ली चले गए हैं। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में प्रणव के साथ उसके पिता संजीव सूरमा और मां दीपिका सूरमा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बेटे ने देश का नाम ऊंचा किया है, हमें उस पर गर्व है। ये दिन हमारे लिए बेहद खास और खुशी वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed