{"_id":"678bf59dd53a99bbc9037064","slug":"manu-bhaker-and-pranab-surma-returned-with-the-award-and-were-welcomed-by-their-families-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-36667-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अवार्ड लेकर लौटे मनु भाकर और प्रणव सूरमा का परिजनों को किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अवार्ड लेकर लौटे मनु भाकर और प्रणव सूरमा का परिजनों को किया स्वागत
विज्ञापन
कहा- सरकार ने सम्मान देकर हौसला बढ़ाने का काम किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओलंपिक में दो-दो पदक जीतने वाली मनु भाकर और पैरा ओलंपिक के क्लब थ्रो के पदक विजेता प्रणव सूरमा अवार्ड लेकर शनिवार दोपहर बाद अपने घर पहुंच गए। घर पहुंचने पर उनका परिवार के सदस्यों ने स्वागत किया। परिजनों का कहना है कि दोनों खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन कर गर्व से सीना चौड़ा कर दिया है। सरकार ने सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है।
सूरजकुंड रोड स्थित इबीजा टाउन में रहने वाले मनु भाकर के पिता रामकिशन और माता सुमेधा भाकर के घर में खुशी का माहौल है। उनकी मां का कहना है कि बेटे भाग्य से और बेटियां सौभाग्य से मिलती हैं। मेरी बेटी (मनु भाकर) ने घर को पदकों से भर दिया है। खेल के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा अवार्ड खेल रत्न मिलने के बाद खुशी दो गुनी हो गई। इसका इजहार करना संभव नहीं है।
वहीं, पेरिस पैरालंपिक में जिले के प्रणव सूरमा ने अपनी एफ-51 श्रेणी में क्लब थ्रो स्पर्धा में 34.58 थ्रो करके रजत जीता था। राष्ट्रपति से अर्जुन अवार्ड लेकर वह अपने पिता संजीव सूरमा व मां दीपिका सूरमा के साथ शनिवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित अपने घर पहुंचे। उनके घर में भी खुशी का माहौल रहा। अर्जुन अवार्ड लेकर लौटने के बाद घर के आस पास के लोग भी उनके घर पहुंच गए। उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उनके परिजनों का कहना है कि वह राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में कई पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है अर्जुन अवार्ड मिलने के बाद सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। यह अवार्ड मिलना परिवार के लिए गर्व की बात है।