फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man's body found in NHPC railway underpass, train accident suspected

Faridabad News: एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में मिला व्यक्ति का शव, ट्रेन हादसे की आशंका

Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Man's body found in NHPC railway underpass, train accident suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। शहर के एनएचपीसी रेलवे अंडरपास में शनिवार रात एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

जीआरपी थाने के सब-इंस्पेक्टर हीरालाल ने बताया कि रात करीब 9 बजे पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्रीन फील्ड की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे अंडरपास में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम ने पहुंचकर देखा तो व्यक्ति के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और वह पूरी तरह अचेत था। फॉरेंसिक टीम ने मृतक के कपड़ों और जेब की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से न तो कोई पहचान दस्तावेज मिला और न ही मोबाइल फोन। पुलिस के मुताबिक, मृतक के चेहरे और हाथों पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी पहचान करना भी कठिन हो रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि व्यक्ति संभवतः अंडरपास के ऊपर बनी रेलवे लाइन को पार कर रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह तेज रफ्तार ट्रेन को देख नहीं पाया होगा और उसकी चपेट में आ गया होगा। टक्कर के बाद वह अंडरपास में गिरा, जिससे उसे घातक चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मोर्चरी में रखवाया शव, पहचान के प्रयास जारी

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। मृतक की पहचान न हो पाने के चलते 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस बीच आसपास के सभी थानों को सूचना भेजकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। जीआरपी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही मृतक की पहचान तथा घटना के वास्तविक कारणों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed