{"_id":"663674a3966c51ed650c8cb0","slug":"manohar-lal-reached-hathin-grain-market-heard-the-problems-of-brokers-and-farmers-faridabad-news-c-24-1-fb11002-106120-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मनोहर लाल पहुंचे हथीन अनाजमंडी, आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मनोहर लाल पहुंचे हथीन अनाजमंडी, आढ़तियों व किसानों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
कैप्शन: 8- हथीन अनाज मंडी में बैठकर गेहूं खरीद की जानकारी लेते पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल
कैप्शन: 9- हथीन में भाजपा की विजय संकल्प रैली के लिए दुकानों को बंद कराते पुलिस कर्मी
पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों व आढ़तियों से गेहूं उठान व भुगतान के बारे में जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल अपने काफिले के साथ शनिवार को अचानक हथीन अनाज मंडी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री को अचानक हथीन अनाज मंडी में आते देख आढ़ती व किसान चौंक गए। मनोहर लाल श्याम सुंदर गर्ग आढ़ती की दुकान पर पहुंचे और हथीन अनाजमंडी के बारे में जानकारी ली। इसी बीच वहां पर मंडी के अन्य आढ़ती तारा, सचिन, विक्रम, राजवीर, महेंद्र गर्ग, राजू भी पहुंच गए।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों व आढ़तियों से गेहूं उठान व भुगतान आदि के बारे में जानकारी ली। आढ़ती श्याम सुंदर गर्ग ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री को किसानों की परेशानी बताते हुए बताया कि समय पर उठान न होने के कारण किसानों का भुगतान नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है। शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसी स्थिति में किसान काफी परेशान हैं। साथ ही उन्हें यह भी अवगत कराया कि हथीन अनाजमंडी में जगह की काफी कमी है। स्थान न होने के कारण मंडी से बाहर खाली पड़े खेतों व प्लाटों में गेहूं की उपज खुले आसमान के नीचे डाली जा रही है। उन्होंने बताया कि इस पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत जिला उपायुक्त नेहा सिंह को फोन किया और समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। मनोहर लाल मंडी में लगभग 20 मिनट तक रुके और चाय पीकर हथीन लघु सचिवालय के सामने आयोजित विजय संकल्प रैली स्थल के लिए रवाना हो गए।
सुरक्षा के चलते दुकानें बंद कराईं
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन से पूर्व पुलिस प्रशासन ने बस अड्डा क्षेत्र की दुकानें बंद करा दीं। सब्जी वालों की दुकानों एवं किराना, बीज की दुकानों एवं अन्य दुकानों को शनिवार सुबह ही बंद करा दिया गया था। दुकानें बंद कराने से दुकानदारों में कुछ समय के लिए नाराजगी भी बनी। दुकानदार अनिल ने बताया कि प्रशासन ने दुकानों के शटर गिरवा दिए। पूर्व मुख्यमंत्री के जाने के बाद दुकानें सामान्य रूप से खुल गईं।