फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manjhawali bridge could not be built even 700 meters in seven years, being prepared for better connectivity of Greater Noida and Faridabad

सात साल में 700 मीटर भी नहीं बन पाया मंझावली पुल, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए किया जा रहा है तैयार

Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Manjhawali bridge could not be built even 700 meters in seven years, being prepared for better connectivity of Greater Noida and Faridabad
फसीदाबाद अधर में लटका मंझावली यमुना पुल का निर्माण कार्य । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बनाए जा रहे मंझावली पुल का निर्माण कार्य सात साल में 700 मीटर भी पूरा नहीं हो सका है। सभी लोग पुल के जल्द आवागमन के लिए चालू होने की उम्मीद कर रहे हैं। धरातल पर स्थिति काफी अलग है। अमर उजाला संवाददाता ने पुल की पड़ताल की। इस दौरान देखा कि यमुना में पिलर बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। अब तक मात्र 50 मीटर पर ही गार्टर रखे जा सकें। पुल को गांव से बाहर निकालने के लिए बनाए जाने वाले बाईपास रोड के लिए अभी तक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। यही स्थिति नोएडा क्षेत्र की बनी हुई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) अधिकारियों के अप्रैल 2022 तक निमार्ण कार्य पूरा करने के दावे कितने सटीक साबित होंगे। यह देखने योग्य होगा।
विज्ञापन

मंझावली में पुल निर्माण की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। पुल निर्माण पर लगभग 120 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसे एक साल में बनकर तैयार होना था। लेकिन सात साल से पुल का निर्माण कार्य कछुआ गति से चल रहा है। यमुना में कुल 11 पिलर बनाए जाने हैं। अब तक नौ बने हैं। इनमें से तीन के ऊपर बी सेप पिलर्स रखने का काम पूरा किया गया है। कारपेट, गाइडबंद, फिनिशिंग के अलावा यमुना के दोनों तरफ पुल को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाली सड़क का काम अधूरा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंझावली और नोएडा क्षेत्र में अभी जमीन अधिग्रहण का काम शुरू नहीं हुआ है। वर्षों से केवल पुल बन रहा है। हालांकि मौके पर काम जरूर चल रहा था लेकिन वह बेहद धीमी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन

47 गांवों की जमीन करनी है अधिग्रहण
मंझावली पुल को शहर से जोड़ने के लिए गांव के बाहर से बाईपास बनाना है। इसके लिए मंझावली गांव सहित आसपास के कई गांवों की करीब 47 एकड़ जमीन अधिग्रहण करनी है। पुल को शहर से जोड़ने के लिए खरीदी जाने वाली जमीन का 60 फीसदी काम ही पूरा हो सका है। इस वजह से सड़क को चौड़ा करने का काम शुरू नहीं किया जा सका है। यह पुल केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंझावली पुल ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को आपस में जोड़ने का काम करेगा। निर्माण पूरा करने के लिए अप्रैल 2022 की अवधि निर्धारित की गई है। पुल की पड़ताल के बाद संवाददाता ने नोएडा क्षेत्र में पहुंचे। यहां अभी सड़क का काम भी पूरी तरह शुरू नहीं हो पाया है। नोएडा से फरीदाबाद आवाजाही करने वाले लोगों ने बताया कि पुल बनाने के लिए यमुना पर अस्थायी पुल बनाया गया है। इससे जरूरी थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed