{"_id":"656e0e753007f725590a63e8","slug":"manhole-covers-lying-broken-in-jeevan-nagar-inviting-accidents-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-17595-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जीवन नगर में टूटे पड़े मैनहोल के ढक्कन, हादसे को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जीवन नगर में टूटे पड़े मैनहोल के ढक्कन, हादसे को दे रहे दावत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गोछी गांव स्थित जीवन नगर-2 में सीवरेज का पानी सड़कों पर उफनाने से रास्तों का बुरा हाल है। सड़कों का हाल इतना खराब है कि यह रास्ते गंदे पानी का तालाब बन गए हैं। यहां से पैदल और वाहन चालकों का निकलना दूभर है। हद तो यह है कि मैनहोल के ढक्कन भी टूटे पड़े हैं, ऐसे में यह हादसों को दावत दे रहे हैं।
गोछी गांव और जीवन नगर-2 के निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां के निवासियों का गंदगी और बदबू से परेशान हैं। सीवरेज का बदबूदार पानी भरा होने से और गंदगी से आसपास के लोग बीमार हो रहे हैं। सड़क पर मैनहोल के ढक्कन टूटे और धंस गए हैं। कहीं-कहीं तो ढक्कन भी नदारद हैं, जो बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे हैं। खासकर रात में खतरा और बढ़ जाता है। लोगों को इस रास्ते से गुजरने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है।
जीवन नगर-2 के निवासियों का कहना है कि चुनाव के वक्त नेता इसी वादे के साथ आते हैं, कि हर समस्या का समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। अब शिकायत के बाद कोई प्रतिनिधि भी नहीं सुनता। ऐसा हाल रहा तो आने वाले निगम चुनाव में यहां के निवासी वोट मांगने आए नेताओं का विरोध करेंगे।