फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mangaria arrest or surrender

मांगरिया की हुई गिरफ्तारी या किया आत्मसमर्पण

Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Mangaria arrest or surrender
फरीदाबाद। दो लाख के इनामी बदमाश मनोज मांगरिया को क्राइम ब्रांच (ऊंचा गांव) ने बुधवार को बड़ी आसानी से अपनी गिरफ्त में ले लिया। यह बात लोगों के गले नहीं उतर रही। पुलिस महकमे में मामले की चर्चा बड़ी जोरों पर है। उधर, पीड़ित पक्ष ने भी इस बात को लेकर बुधवार रात को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर हंगामा किया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मांगरिया ने योजना के साथ आत्मसमर्पण किया। वहीं, मांगरिया को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा बताई गई कहानी के तथ्य भी कमजोर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मांगरिया एक टैक्सी किराए पर लेकर अपनी बहन से मिलने बुढेना गांव पहुंचा था। रास्ते में क्राइम ब्रांच ने उसे रोक लिया। पुलिस की गाड़ी देखकर वह टैक्सी से उतरकर भागा और मौके पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। ऐसे में पुलिस की कहानी कई पहलुओं में सवालिया नजर आ रही है। दरअसल मनोज मांगरिया दो लाख का ईनामी है। वह लोकेशन ट्रेस होने से बचाने के लिए अपने साथ मोबाइल फोन तक नहीं रखता। ऐसे में वह बिना किसी हथियार के किराए की गाड़ी में बैठकर बेखौफ स्थानीय इलाके में घूमता हुआ पकड़ा गया।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम पर गिरी गाज
मांगरिया की गिरफ्तारी असली है या उसने आत्मसमर्पण किया है। इस पर पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा को उनके पद से हटा दिया गया। अब डीसीपी बल्लभगढ़ सुमेर सिंह को अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पुलिस आयुक्त इसे रूटीन प्रक्रिया कह रहे हैं, जबकि पुलिस महकमा इसे मांगरिया से जोड़कर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed