{"_id":"68e64e045bb47c46910f146e","slug":"mangalsutra-stolen-from-woman-neck-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खतरे से खाली नहीं सड़क पर सफर: अचानक गले से चुराया मंगलसूत्र, अपने ही ऑटो में पति के साथ बैठी थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे से खाली नहीं सड़क पर सफर: अचानक गले से चुराया मंगलसूत्र, अपने ही ऑटो में पति के साथ बैठी थी महिला
Wed, 08 Oct 2025 05:13 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 08 Oct 2025 05:13 PM IST
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके में चोरी की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां महिला अपने पति के साथ अपने ही ऑटो में बैठकर जा रही थी। इसी दौरान महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ऑटो में महिला से गले से मंगलसूत्र चोरी
- फोटो : AI/Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो में सवार अपने घर जा रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। महिला अपने पति के ऑटो पर सवार होकर घर के पास वाली गली में उतरी थी। थाना आदर्श नगर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आदर्श नगर दो की रहने वाली प्रभा ने बताया कि 7 अक्टूबर की शाम 3 बजे वह अपने पति के साथ अपने ऑटो में बैठकर गुप्ता होटल से घर जा रही थी। गुप्ता होटल के पास से ऑटो में दो और अंजाम औरतें भी बैठ गई। दाेनों औरतों ने अपने मुंह कपड़ा बांधा हुआ था।
विज्ञापन
वह अपने घर के पास वाली गली में उतर गई। कुछ दूरी पर चलने पर उसने देखा कि उसके गले में सोने का मंगलसूत्र नहीं है। उसने अपने स्तर पर गली में इधर-उधर देखा, लेकिन नहीं मिला। जिस पर उसने पति को फोन करके बताया कि उसका मंगलसूत्र नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
पति ने उन दोनों औरतों को छज्जु राम स्कूल रोड पर उतरा था। जिसमें से एक औरत ने बकाया पैसे भी नहीं लिए। उनको शक है कि उन दोनों औरतों ने ही उनका मंगलसूत्र चुराया है। थाना आदर्श नगर पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।