फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Manager kidnapped by saying 'Your wife will contest elections, have a lot of money'

‘तुम्हारी पत्नी चुनाव लड़ेगी, खूब पैसा है’ कहकर प्रबंधक को किया अगवा

Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Manager kidnapped by saying 'Your wife will contest elections, have a lot of money'
बल्लभगढ़। तुम्हारी पत्नी निगम पार्षद का चुनाव लड़ेगी, तुम्हारे पास खूब पैसा है, इसलिए तुमसे पैसा वसूलना है। यह कहते हुए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कपड़े के एक शोरूम के प्रबंधक को पिस्तौल दिखाकर अगवा कर लिया। आरोपी ने उसे अपनी स्कूटी पर बिठाकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। फिरौती के पैसों के लिए बदमाश उसे नजदीक स्थित एक एटीएम पर ले गए। वहां पीड़ित जानबूझकर गलत पिन नंबर डालने लगा। तब तक कुछ स्थानीय लोग पैसे निकालने के लिए एटीएम बूथ पर पहुंच गए। यह देख पीड़ित ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इतने में आरोपी स्कूटी समेत फरार हो गए। मामला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-9 स्थित हुडा मार्केट का है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सेक्टर-20 बी स्थित कृष्णा नगर रमेश ने बताया कि सोनू उसका दामाद है। बेटी और दामाद दोनों एक साल से उसके ही घर पर रहते हैं। सोनू कपड़े के शोरूम में प्रबंधक है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे शोरूम से घर आ रहा था। जैसे ही नीलम पुल के रास्ते अजरौंदा चौक से कुबेर टावर के पास पहुंचा। वहां स्कूटी सवार दो युवकों ने रोक लिया। दोनों स्कूटी पर बीयर पी रहे थे। दोनों ने उसे पता पूछने के बहाने रोका। जैसे ही सोनू रुका, बदमाशों ने पिस्तौल तान दी और कहने लगे, तुम्हारी पत्नी निगम पार्षद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। तुम्हारे पास पैसा भी अधिक है। चलो पांच लाख रुपये दो। यह कहते हुए बदमाशों ने सोनू को अपनी स्कूटी पर जबरन बिठा लिया।
विज्ञापन

बदमाश सोनू को अपनी स्कूटी से सेक्टर-12 खेल परिसर से होते हुए सेक्टर नौ हुड्डा मार्केट स्थित एटीएम बूथ पर ले गए। पिस्तौल दिखाकर सोनू से पांच लाख रुपये निकालकर देने को कहा। इस पर सोनू ने कहा कि उसके पास इतना पैसा नहीं है लेकिन बदमाश जबरन एटीएम बूथ में ले गए। सोनू पैसे निकालने के लिए गलत पिन नंबर अंकित करता रहा। तब तक दो-तीन लोग वहां पैसे निकालने के लिए पहुंच गए। मौका देख सोनू शोर मचाने लगा। शोर सुनकर लोग जब तक कुछ समझ पाते, बदमाश पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीठ के पीछे लगा रखी थी पिस्तौल
सोनू ने बताया कि बदमाश जब उसे एटीएम में ले जा रहे थे, उस दौरान एक बदमाश स्कूटी लेकर पीछे अंधेेरे में खड़ा रहा। दूसरे ने पिस्तौल को तौलिये से छिपाकर उसके पीठ के पीछे लगा रखी थी। पीड़ित के अनुसार बदमाशों की हरकत से वह काफी डरा था। लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। एटीएम में जानबूझकर गलत पिन नंबर डाल कर रहा था, ताकि बदमाशों का समय बर्बाद हो और कुछ लोग पैसे निकालने के लिए आ जाए। हुआ ऐसा ही। गलत पिन नंबर डालने के दौरान दो-तीन स्थानीय लोग पैसे निकालने पहुंच गए। यह मौका देख पीड़ित ने शोर मचा दिया। हालांकि शोर सुनकर मौके से दोनों बदमाश स्कूटी लेकर फरार होने में सफल रहे।

लोगों की मदद से पुलिस को दी शिकायत
सोनू ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद भी वह डरा हुआ था। स्थानीय लोगों को पूरी घटना बताई। फिर लोगों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर-11 के चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रदीप मौर ने बताया कि पीड़ित ने अभी तक इस मामले की लिखित शिकायत नहीं दी है। बावजूद पुलिस स्वत: संज्ञान में लेकर मामले की जांच कर रही है। स्मार्ट सिटी द्वारा सड़कों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed