{"_id":"6a06169964d2faf6d30ed915","slug":"man-who-threw-pipe-at-moving-train-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69979-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चलती ट्रेन पर पाइप फेंकने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चलती ट्रेन पर पाइप फेंकने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। भारतीय रेलवे की सुरक्षा से खिलवाड़ करना और यात्रियों की जान जोखिम में डालना अब एक अपराधी को सलाखों के पीछे ले गया है। दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाले आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया आरोपी कोई साधारण शरारती तत्व नहीं, बल्कि कई संगीन मुकदमों में संलिप्त एक शातिर अपराधी है। जीआरपी के डीएसपी राजेश चेची ने बताया कि 1 मई की सुबह करीब 8 बजे जब ताज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से होडल स्टेशन के समीप से गुजर रही थी, तभी अचानक भारी लोहे का पाइप तेज गति से ट्रेन की खिड़की से आ टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खिड़की का शीशा चकनाचूर हो गया और पाइप सीधे कोच के अंदर जा गिरी। इस हादसे में वहां बैठे एक यात्री को गंभीर चोटें आईं। ट्रेन के मथुरा स्टेशन पहुंचते ही घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया। यात्री की शिकायत पर मथुरा में जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए जीआरपी फरीदाबाद स्थानांतरित किया गया।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस का शक होडल निवासी एक युवक पर गहराया। कड़ी मशक्कत के बाद 13 मई को पुलिस ने पंकज निवासी बेढा पट्टी, होडल को धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में पंकज ने चलती ट्रेन पर पाइप फेंकने की बात कबूल कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। आरोपी पंकज पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पुलिस हिरासत से भागने, नाबालिग लड़की के अपहरण और शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।