{"_id":"649b164f79f9f192cc02c384","slug":"man-killed-wife-injured-in-trolley-collision-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7758-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्राले की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्राले की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल
Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-25 में ट्राला ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। जाजरू गांव निवासी मुकेश कुमार (45 वर्ष ) दिल्ली नहर निगम में नाैकरी करते थे। मुकेश मंगलवार सुबह पत्नी सोनिया के साथ बाइक पर सवार होकर गौंछी गांव के निकट दवाई लेने जा रहे थे। सेक्टर-25 में एक एक ट्राॅला ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्राला चालक मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।