फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man injured in road accident dies angry relatives block service road demand arrest of accused driver in Farida

फरीदाबाद: सड़क हादसे में घायल शख्स की मौत, नाराज परिजनों ने जाम की सर्विस रोड, आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग

Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
सार

फरीदाबाद में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 

विज्ञापन
Man injured in road accident dies angry relatives block service road demand arrest of accused driver in Farida
नाराज परिजनों ने जाम की सर्विस रोड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में सड़क हादसे में घायल 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर जाम लगा दिया और खेड़ी पुल थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई करने में देरी का आरोप लगाया। इससे ग्रेटर फरीदाबाद की ओर जाने वाले रास्तों पर जाम हो गया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों के अनुसार, 23 अगस्त को ग्रेटर फरीदाबाद में अमृता अस्पताल के आसपास सड़क हादसे में स्कार्पियों की टककर लगने से बाइक सवार मोहम्मद नियाजुदीन गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पदम नगर के लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद से अब तक पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ न तो प्रभावी कार्रवाई की और न ही उसे गिरफ्तार किया। बाइक सवार की मौत की सूचना मिलने के बाद लोगों का आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन


जाम और प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। पुलिस ने नियाजुदीन की मौत के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने लोगों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed