फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man guilty of raping woman gets 15 years imprisonment

Faridabad News: महिला से दुष्कर्म के दोषी को 15 साल कैद

Thu, 23 Nov 2023 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Man guilty of raping woman gets 15 years imprisonment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महिला से दुष्कर्म के आरोपी को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने 15 साल कैद की सजा सुनाई। सवा साल के ट्रायल में अदालत ने अपना फैसला दिया और दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

सेक्टर 58 थानाक्षेत्र निवासी महिला ने अप्रैल 2022 में पुलिस को दी शिकायत में कहा वह पांच बच्चों की मां है। पति राजमिस्त्री का काम करता है। 20 अप्रैल 2022 की रात पीड़िता का पति किसी काम से बाहर गया था। रात करीब दस बजे वह गली के सामने खाली पड़े प्लॉट में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान गांव जखोपुर निवासी ताहिर (46) वहां पर आ गया और महिला को पकड़ लिया। आरोपी पीडिता का मुंह दबाकर पास के एक सूनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा। किसी तरह महिला अपने घर पहुंची। पति के घर आने पर महिला ने पति को घटना के बारे में जानकारी दे दी। तभी से मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन

----
कैलाश गठवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed