{"_id":"6a3ac09426b7ffd47d0e0a48","slug":"man-ends-his-life-by-jumping-into-agra-canal-near-chandavali-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73068-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आगरा नहर में चंदावली के पास कूदकर व्यक्ति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आगरा नहर में चंदावली के पास कूदकर व्यक्ति ने दी जान
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता के रूप में थे सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय और रोड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन फरीदाबाद से जुड़े सरदार देवेंद्र सिंह ने मंगलवार को चंदावली के पास आगरा नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। सरदार देवेंद्र सिंह भाटिया कॉलोनी में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार देवेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से पारिवारिक कारणों के चलते मानसिक तनाव में थे। उनके भाई नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह रोजाना की तरह मानव रचना विश्वविद्यालय स्थित अपने कार्यस्थल के लिए घर से निकले थे। घर से निकलते समय उन्होंने बताया था कि आयुक्त के साथ एक बैठक निर्धारित है। दिन के दौरान उनकी कुछ पत्रकारों से भी मुलाकात हुई थी। दोपहर करीब साढ़े एक बजे सदर थाना पुलिस से सूचना मिली कि आगरा नहर से एक सरदार व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां शव की पहचान सरदार देवेंद्र सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।