फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man died after inhaling tea vapor in Ballabhgarh

भाप से गई युवक की जान: साथियों के लिए चाय बना रहा था संजय, बेहोश होकर जमीन पर गिरा और छोड़ दी दुनिया

Tue, 16 Dec 2025 07:09 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

चाय की भाप को सूंघते हुए संजय अचानक से बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके बाद उसको उपचार के लिए कर्मचारी डॉक्टर के पास लेकर गए जहां उसने संजय को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
man died after inhaling tea vapor in Ballabhgarh
चाय की भाप ले रहे युवक की मौत - फोटो : AI Image

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ नहर पार स्थित ओल्ड चुंगी के पास दुकान पर चाय बना रहा युवक भाप को सूंघ रहा था। जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसको उपचार के लिए अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक ऑटो मैकेनिक का काम करता था। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। साथ ही रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। मृतक पिछले लगभग आठ साल से अपनी दुकान खोल कर मैकेनिक का काम कर रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

चाय से निकलने वाली भाप सूंघ रहा था संजय
चुंगी मोड नहर पार के रहने वाले उमेश ने बताया कि उसका छोटा भाई संजय (27) ऑटो मैकेनिक का काम करता था। चुंगी मोड पर ही उसने आठ साल से दुकान खोल रखी थी। उसके दुकान पर कई लड़के काम करते हैं। मंगलवार की सुबह वह दुकान पर सभी के लिए चाय बना रहा था। चाय बनाते समय संजय ने चाय से निकलने वाली भाप को सूंघ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश होकर गिरा नीचे और चली गई जान
भाप को सूंघते हुए अचानक से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके बाद उसको उपचार के लिए कर्मचारी डॉक्टर के पास लेकर गए जहां उसने संजय को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
 
विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
मृतक के भाई उमेश का कहना है कि संजय का अचानक से हार्ट फेल हो गया, जिस कारण से उसकी मौत हो गई। संजय के परिवार में उसकी पत्नी और आठ साल का बेटा है। थाना ओल्ड फरीदाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 

डॉक्टर क्या बोले
बीके अस्पताल के सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहित अग्रवाल का कहना है कि रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। भाप लेने के बाद सांस लेने में परेशानी होने की वजह से भी मौत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed