फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for duping Rs 1.28 lakh by posing as labour department employee

Faridabad News: श्रम विभाग का कर्मचारी बनकर 1.28 लाख रुपये की ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping Rs 1.28 lakh by posing as labour department employee
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ टीम कर रही पूछताछ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। श्रम विभाग का कर्मचारी बनकर 1.28 लाख रुपये की ठगी में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 साल का रामहेत सिंह कुशवाहा मध्यप्रदेश ग्वालियर का रहने वाला है। इससे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को दे रखा था। इसके खाते में ठगी के 74500 रुपये आये थे।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम पूछताछ कर रही है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फरीदाबाद के सीही इलाके की रहने वाली महिला ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि 26 दिसम्बर 2024 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह श्रम विभाग से बोल रहा है। आरोपी बोला कि आपके पिता ने मेरे खाते में पैसे भेजने के लिए कहा है। इसके बाद कॉल करने वाले ने महिला से आधार कार्ड का नंबर पूछा जो महिला ने बता दिया। बाद में महिला के खाते से 128300 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed