फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for duping man of Rs 5.80 lakh on pretext of job offer

Faridabad News: नौकरी का झांसा देकर 5.80 लाख रुपये की ठगी करने वाला धरा

Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for duping man of Rs 5.80 lakh on pretext of job offer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में थाना छायंसा पुलिस ने एक आरोपी को दो जून को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव शाहजहांपुर निवासी बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


पुलिस के अनुसार गांव अरूआ निवासी भारत ने अक्तूबर 2025 को शिकायत दी थी कि उसका परिचित बंटी खुद मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। उसने जान-पहचान का फायदा उठाकर शिकायतकर्ता को मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और उससे 5.80 लाख रुपये ले लिए। इनमें एक लाख रुपये नकद और 4.80 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए गए थे। काफी समय बीतने के बावजूद न नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने मामले में आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed