फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man accused of killing man for fear of gay affair being exposed

समलैंगिक रिश्ते में मिला धोखा: युवक ने संबंधों की जानकारी परिवार को देनी चाही, पार्टनर ने दिया नहर में धक्का

Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 20 Jul 2026 07:31 PM IST
सार

पुलिस ने युवक शिवम की गुमशुदगी को हत्या बताया। समलैंगिक संबंधों पर विवाद के बाद आरोपी सुमित ने उसे आगरा नहर में धक्का दिया। डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने सुमित को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Man accused of killing man for fear of gay affair being exposed
समलैंगिक संबंधों में पार्टनर ने युवक को दिया नहर में धक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र में दर्ज युवक की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार समलैंगिक संबंधों को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को आगरा नहर में धक्का देकर मारने का आरोप है। मामले की जांच डीएलएफ क्राइम ब्रांच को सौंपी गई, जिसने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, संतोष नगर निवासी सोमनाथ ने 5 जुलाई को थाना सराय ख्वाजा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका साला राममिलन का 20 वर्षीय बेटा शिवम उनके घर से कुछ दूरी पर किराये के मकान में अकेला रहता था। 28 जून की सुबह करीब 10 बजे वह बिना बताए घर से चला गया था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान 18 जुलाई को परिजनों को थाना खेड़ी पुल पुलिस से जानकारी मिली कि 28 जून को आगरा नहर से एक युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान न होने के कारण पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में जांच में सामने आया कि वह शव शिवम का था।

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि शिवम की दोस्ती संतोष नगर निवासी सुमित से थी और दोनों के बीच संबंध थे। आरोप है कि सुमित ने शिवम को संतोष नगर बाईपास रोड पर बुलाया और दोनों एत्मादपुर नहर के पास गए। वहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि शिवम द्वारा उनके संबंधों की जानकारी परिवार और दोस्तों को बताने की बात कहने पर सुमित ने उसे नहर में धक्का दे दिया।

डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में हत्या की धारा 103 बीएनएस जोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed