{"_id":"699e01f6117968584003e1f4","slug":"maman-khan-raised-the-issue-of-obscene-dance-in-the-house-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-110152-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मामन खान ने सदन में उठाया अश्लील डांस का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मामन खान ने सदन में उठाया अश्लील डांस का मुद्दा
विज्ञापन
-शिक्षा मंत्री के कार्यक्रम से जुड़ा हिंगनपुर गांव का विवाद विधानसभा तक पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के कार्यक्रम से जुड़ा हिंगनपुर गांव का विवाद अब विधानसभा तक पहुंच गया है। मंगलवार को सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर ने इस मामले को जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार से जवाब तलब किया।
मामला 11 जनवरी का है, जब पिनगवां खंड के हिंगनपुर गांव में नए स्कूल भवन का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। आरोप है कि मंत्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले भीड़ जुटाने के लिए मंच पर अश्लील डांस कराया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आपत्ति भी जताई थी और कार्यक्रम को लेकर इलाके में जमकर चर्चा हुई थी। अब यह मामला राजनीतिक रूप ले चुका है और विधानसभा में गूंजने लगा है। सदन में मामन खान ने कहा कि जिस मंच से शिक्षा, संस्कार और नैतिक मूल्यों का संदेश जाना चाहिए था, वहां अश्लीलता परोसी गई, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि स्कूल भवन के उद्घाटन जैसे शैक्षणिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होनी चाहिए थी, न कि अशोभनीय नृत्य। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि वह कार्यक्रम में अपने निर्धारित कार्य के लिए गए थे और उद्घाटन कर वापस आ गए। उन्होंने कहा कि उनके पहुंचने से पहले क्या गतिविधियां हुईं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। इस दौरान मामन खान ने यह भी कहा कि मंत्री ने पहले बयान दिया था कि मेवात के विधायक केवल तफरी करने जाते हैं और समस्याएं नहीं उठाते, जबकि वे लगातार विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता से रखते आए हैं।