{"_id":"6a3d81784735d531090ce931","slug":"malfunction-in-checking-machine-at-raja-nahar-singh-metro-station-passengers-inconvenienced-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73269-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग मशीन में खराबी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग मशीन में खराबी, यात्री परेशान
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार को सुबह सुरक्षा जांच के लिए लगी चेकिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मशीन में आई गड़बड़ी के कारण सुरक्षा जांच की प्रक्रिया धीमी हो गई और स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतारें लग गई, जिससे भीड़ का दबाव बढ़ गया।
यात्री शिखा ने बताया कि दो चेकिंग मशीनों में खराबी के चलते एक-एक यात्री की जांच में सामान्य से अधिक समय लगने लगा। इससे कतारें धीरे-धीरे बढ़ती गईं और कुछ ही देर में स्थिति यह हो गई कि भीड़ स्टेशन के प्रवेश द्वार तक फैल गई। यात्रियों को सुरक्षा जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।
सुबह ऑफिस और अन्य कार्यों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई। यात्रियों ने बताया कि भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद