फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Major Satendra Singh Dhankhar, awarded with Shaurya Chakra, was given a rousing welcome

Faridabad News: शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर सतेंद्र सिंह धनखड़ का जोरदात स्वागत

Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Major Satendra Singh Dhankhar, awarded with Shaurya Chakra, was given a rousing welcome
आंबेडकर चौक से निकाला गया रोड शो, लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जम्मू-कश्मीर के डोडा में 26 जून 2024 को वीरता दिखाते हुए तीन आतंकवादियों को मार गिराने वाले शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर सतेंद्र सिंह धनखड़ का रविवार को बल्लभगढ़ पहुंचने पर गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान आंबेडकर चौक से खुली जीप में सवार मेजर सतेंद्र सिंह धनखड़ का शहरवासियों ने स्वागत करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए।
कई जगहों पर लोगों ने उनके काफिले को रोककर फूलों व नोटों की माला पहनाईं। वहीं युवाओं ने उनके साथ सेल्फी ली। इस मौके पर मेजर सतेंद्र धनखड़ ने कहा कि आज देश पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के जवानों ने अपनी जांबाजी दिखाकर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथ उन्हें जो शौर्य चक्र दिया गया, उससे वह बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें शौर्य चक्र दिया जा रहा था तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ताली बजाकर उनका ही नहीं देश की पूरी सेना का मनोबल बढ़ाया । उन्होंने कहा कि आज वह अपने शहर में पहुंचकर अपनों के बीच उन्हें बेहद खुश हैं। इस मौके पर उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह एडवोकेट व दूसरे बड़े भाई इंजीनियर धर्मेंद्र धनखड़ ने कहा कि उनके भाई को जो सम्मान मिला हैं, उससे पूरे परिवार, जिला और प्रदेश के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि मेजर सतेंद्र सिंह धनखड़ को शौर्य चक्र मिलने पर रविवार को बल्लभगढ़ स्थित आंबेडकर चौक से तिगांव रोड के रास्ते आईएमटी होते हुए गांव मच्छगर तक रोड शो निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed