{"_id":"697d0dad34415323b409b72a","slug":"major-crackdown-on-illegal-construction-in-faridabad-bulldozers-run-on-6-colonies-in-two-days-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61640-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 6 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 6 कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए फरीदाबाद जिले में दो अलग-अलग दिनों में व्यापक तोड़फोड़ कार्रवाई की। 27 और 29 जनवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में कुल 6 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। जो करीब 22.5 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थीं।
डीटीपी विभाग की टीम ने 27 जनवरी को गांव भोपानी और रिवाजपुर के राजस्व क्षेत्र में स्थित 2 अवैध कॉलोनियों एक करीब 8 एकड़ व एक 4.5 एकड़ में कार्रवाई की। इस दौरान 3 पक्के निर्माण, 4 निर्माणाधीन ढांचे, 30 डीपीसी, 10 चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
इसके बाद 29 जनवरी को गांव घरौड़ा और रायपुर कलां के राजस्व क्षेत्र में स्थित 3 अवैध कॉलोनियों जिनमें दो 3-3 एकड़ व एक 1 एकड़ पर बुलडोजर चलाया गया। इस कार्रवाई में 10 निर्माणाधीन ढांचे, 24 डीपीसी, 6 चारदीवारी और कच्ची सड़कें गिरा दी गईं।
विज्ञापन
डीटीपी फरीदाबाद यजन चौधरी के अनुसार यह सभी कॉलोनियां बिना किसी वैधानिक अनुमति के विकसित की जा रही थीं। विभाग की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अवैध निर्माण नहीं रोके गए जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पहले उसकी वैधता की पूरी जांच कर लें ताकि भविष्य में नुकसान से बचा जा सके।