फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Maintenance of sports complex will go into private hands

Faridabad News: निजी हाथों में जाएगा खेल परिसर का रख-रखाव

Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Maintenance of sports complex will go into private hands
मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रकिया होगी पूरी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। खेल विभाग ने सेक्टर 12 खेल परिसर के रख-रखाव की जिम्मेदारी निजी हाथों में सौंपने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रकिया पूरी कर निजी कंपनी को काम सौंप दिया जाएगा।

सेक्टर 12 खेल परिसर में रोजाना एक हजार से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक व हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ बनाए गए हैं। इसके अलावा स्केटिंग ट्रैक व फुटबॉल मैदान है। इसके रखरखाव को ध्यान में रखते हुए खेल निदेशालय ने जल्द ही निजी हाथ में सौंपने का निर्णय लिया है। इसके लिए मुख्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि इससे पहले सेक्टर 12 खेल परिसर की देखरेख की जिम्मेदारी फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) को सौंपने की योजना तैयार की गई थी लेकिन खेल विभाग व एफएमडीए के बीच तालमेल नहीं बैठने के कारण यह योजना सफल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
प्रदेश सरकार की ओर से खेल को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसी क्रम में खेल परिसर को भी मेंटेन करने का निर्णय लिया गया है। जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिल सकें। इसे ध्यान में रखते हुए खेल परिसर के रख-रखाव की जिम्मेदारी निजी हाथ में सौंपी जा सकती है।- गिरीराज, खेल विभाग उपनिदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed