फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Main roads and baraat ghar will be constructed in village panchayat Kot with 2 crore

Faridabad News: ग्राम पंचायत कोट में 2 करोड़ से बनेंगे मुख्य रास्ते और बरात घर

Sun, 07 Sep 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Main roads and baraat ghar will be constructed in village panchayat Kot with 2 crore
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने किया विकास कार्यों का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ग्राम पंचायत कोट में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने करीब दो करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर एनआईटी विधायक सतीश फागना भी उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ग्रामवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ हुआ है। इसमें कोट गांव से मांगर तक सड़क मार्ग का निर्माण, गांव में बरात घर का निर्माण, गांव के मुख्य रास्ते का निर्माण, श्मशान घाट तथा गली का निर्माण कार्य शामिल है। इन कार्यों पर लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन विकास कार्यों से न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
केन्द्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। फरीदाबाद के प्रत्येक सेक्टर, कॉलोनी और गांव में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक सतीश फागना ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचायत समिति के चेयरमैन छत्रपाल भाटी, वाइस चेयरमैन आजाद भड़ाना, सरपंच केसर सिंह मावी, जिला पार्षद हरिंदर भड़ाना, भाजपा नेता कविंदर फागना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed