फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Main accused of murder of gym operator arrested

Faridabad News: जिम संचालक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 06:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Main accused of murder of gym operator arrested
पैसों के लेन देन में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने अजरौंदा गांव में होटल व जिम संचालक की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जिम संचालक राजेश से उसने बड़ी रकम उधार ले रखी थी। लंबे समय से रकम वापस न होने पर राजेश ने इसका ताना दिया था। नाराज भारत ने उसकी हत्या कर दी।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि भारत उर्फ कल्लू अजरौंदा गांव का रहने वाला है। 15 सितंबर को थाना सेंट्रल में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने गांव के ही रहने वाले राजेश की हत्या कर दी थी। अपराध शाखा की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को होडल से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि भारत और राजेश की दूर की रिश्तेदारी थी और दोनों का पैसों के लेनदेन के चलते विवाद था। मृतक राजेश होटल व जिम चलाता था। 15 सितंबर की रविवार शाम मृतक राजेश अपने भतीजे सौरव तथा नरेश के साथ आरोपी की दुकान के पास मौजूद थे। जहां पर भारत ने मृतक राजेश के साथ झगड़ा किया। भारत शराब के नशे में था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर राजेश व उसके भतीजों के साथ मारपीट की। झगड़े के दौरान आरोपी ने राजेश के सिर पर रॉड से हमला कर दिया। जिससे राजेश की मृत्यु हो गई। मारपीट में मृतक राजेश के दोनों भतीजे भी घायल हो गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी अवैध हथियार रखने के दो मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed