{"_id":"68cb0100bc150add3b0602f4","slug":"main-accused-of-foreign-exchange-fraud-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51582-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: विदेशी मुद्रा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: विदेशी मुद्रा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी ने लोगों को ठगने के लिए तीन लोगों को काम पर रखा हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विदेशी मुद्रा के माध्यम से धोखाधड़ी करने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कौसर ने लोगों को ठगने के लिए तीन लोगों को काम पर रखा था।
थाना सराय ख्वाजा में पाखल निवासी प्रमोद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि 8 अगस्त 2024 को नीलम चौक स्थित इंडिया बैंक के बाहर उसकी मुलाकात सुमित नाम के लड़के से हुई थी। जिसने उनसे 50 दिरहम (यूएई की मुद्रा) के बदले रुपये मांगे। जिस पर शिकायतकर्ता ने 50 दिरहम के बदले 1000 रुपये सुमित को दे दिए और एक दूसरे के फोन नंबर ले लिए। अगले दिन उसके पास सुमित का कॉल आया और उसने कहा कि किसी रिश्तेदार के हॉस्पिटल का बिल भरना है। जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत है और उसने 7200 दिरहम के बदले रुपये देने को कहा। जिस पर शिकायतकर्ता ने डेढ़ लाख रुपये सुमित को दिए। जब घर जाकर उसने देखा तो पाया कि सारी मुद्रा नकली थी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए कौसर (40) निवासी सेहतपुर गली नंबर 1 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कौसर के रिश्तेदार ने उसको कुछ दिरहम दी थीं। कौसर ने लोगों को ठगने के लिए तीन लोगों को काम पर रखा हुआ था। जिनको समझाकर वह बैंक के सामने व भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भेज देता था। जहां पर आरोपी लोगों को टारगेट करते थे। आरोपी की योजना के अनुसार ही शिकायतकर्ता के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया था। शिकायतकर्ता को पहले असली मुद्रा दी गई, बाद में 7200 दिरहम का एक बंडल पैक करके ऊपर नीचे असली मुद्रा लगा दी और बीच में कागज लगाकर शिकायतकर्ता को दे दिए। जिसके बदले में डेढ़ लाख रुपये ले लिए। मामले में पहले तीन आरोपी सलाम उर्फ सुमित, संगम व सोहिदीन को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।