{"_id":"60cf74438ebc3e8dd73ed787","slug":"main-accused-in-kidnapping-case-arrested-faridabad-news-noi5887416108","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कांड का मुख्य आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण कांड का मुख्य आरोपी काबू
विज्ञापन
फरीदाबाद। 30 जून को थाना डबुआ इलाके में एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी की पहचान नंगला गाजीपुर निवासी मोहित बैंसला के रूप में हुई है। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद अपने आसपास के इलाके में दहशत बनाने के लिए वीडियो वायरल कर दिया था।
संजय एन्क्लेव निवासी देवेंद्र ने 30 जून को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम करीब पांच बजे वह अपने घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में उसने देखा कि गांव गाजीपुर निवासी मोहित बैंसला, अमन, पीयूष व कुछ अन्य युवक मिलकर शहजाद खान और पवन नाम के युवकों की पिटाई कर रहे थे। थोड़ी देर में पवन और शहजाद आरोपियों से छूटकर भाग गए। इसी दौरान चारों आरोपियों ने देवेंद्र को देख लिया और कहा कि यह शहजाद का पड़ोसी है। इसे ही पीट लो। इसके बाद सभी ने मिलकर देवेंद्र को बंधक बना लिया। वे उसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक खंडहर में ले गए। यहां उन्होंने देवेंद्र के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और डंडे व रॉड से बुरी तरह पिटाई की और वीडियो बना ली। इस मामले में क्राइम ब्रांच तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मोहित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। रविवार को क्राइम ब्रांच ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। मोहित के खिलाफ पहले भी मारपीट सहित अन्य कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया है।