फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mahapanchayat today in protest against demolition, seating arrangements for 20 thousand people

Faridabad News: तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत आज, 20 हजार लोगों के बैठने का इंजाम

Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat today in protest against demolition, seating arrangements for 20 thousand people
सुबह 10 से शाम करीब 3 बजे तक चलेगी महापंचायत, दीपेंद्र हुड्डा व किसान नेता राकेश टिकैत के आने की संभावना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। 13 जुलाई रविवार को सूरजकुंड गोल चक्कर पर अनंगपुर संघर्ष समिति के तत्वावधान में राष्ट्र स्तरीय सर्व समाज 36 बिरादरी की महापंचायत को लेकर विशाल पंडाल और मंच बनकर तैयार हो गया है। प्रातः 10 से शाम 3 बजे तक चलने वाली महापंचायत में करीब 20 हजार लोगों के बैठने के साथ साथ सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

अनंगपुर में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़-फोड़ के विरोध में समाज के लोगों की तरफ से महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को आयोजित होने वाली महापंचायत में दिल्ली एनसीआर के साथ राजस्थान, यूपी, हरियाणा व हरिद्वार से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। वहीं विपक्षी दलों के प्रतिनिधि व कई किसान नेता इस महापंचायत में भाग लेंगे। महापंचायत सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक चलेगी। समिति की तरफ से करीब 20 हजार लोगों के लिए इंतजाम किए गए हैं। गांव के निवासी प्रेम कृष्ण आर्य (पप्पी), दिवाकर भड़ाना, योगेश भड़ाना ने बताया कि महापंचायत को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


दीपेंद्र हुड्डा व राकेश टिकैत के आने की संभावना
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा, आप नेता सौरभ भारद्वाज व किसान नेता राकेश टिकैत के आने की भी संभावना है। इनके साथ कांग्रेस के नेता विजय प्रताप भी मौजूद रहेंगे। वहीं कांग्रेस, सपा, आप व कई पार्टियों के अन्य नेताओं के भी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस रहेगी अलर्ट
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आयोजन को लेकर स्थानीय थाने के एसएचओ की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था देखी जा रही है। वहीं यातायात को लेकर भी पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। आम लोगों की सुविधा के लिए पुलिस ने सभी योजना बनाकर काम करने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed