{"_id":"605e1fc28ebc3e592071e077","slug":"mahapanchayat-to-protest-against-construction-of-garbage-dumping-ground-faridabad-news-noi573836280","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में महापंचायत
विज्ञापन
फरीदाबाद। गांव पाली के अरावली क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने के विरोध में शुक्रवार को सेव अरावली संस्था की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में 13 गांव के दो सौ से अधिक लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा गांव में जबरदस्ती कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाया जा रहा है। इससे वातावरण प्रदूषित होगा। गांव में लोगों का कहना दुश्वार हो जाएगा। लोगों ने कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए मामले को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में लेकर जाएंगे।
गांव पाली में आयोजित महापंचायत में मोहबताबाद, पाखल, पावटा, गोठड़ा नयागांव, भांकरी, सैनिक कॉलोनी, नवादा, डबुआ, खेड़ी व नेकपुर सहित अन्य गांवों के लोगों ने हिस्सा लिया।
सेव अरावली संस्था के पदाधिकारी जितेंद्र भड़ाना ने बताया कि नगर निगम ने पुलिस को झूठा परमिशन लेटर देकर कोर्ट की अवहेलना की है। कूड़ा डंपिंग ग्राउंड बनाने का जब लोगों ने विरोध किया था तो पुलिस ने लोगों को गाली गलौच व लाठी चार्ज कर वहां से ये कहकर भगाया की अगर कोई भी यहां दिखाई दिया तो उसे पूरी जिंदगी जेल में काटनी होगी। महापंचायत की ओर से नियुक्त वकीलों ने बताया कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट में दो दिन के अंदर अर्जी दाखिल कर दी जाएगी और साथ ही पेड़ काटने व जल क्षेत्र के बिल्कुल किनारे खुले में कचरा डाल कर पूरे वातावरण को नुकसान पहुंचाने के विरोध में एनजीटी में निगम के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा।