{"_id":"65886bfe48fb35d7cb014f86","slug":"magic-of-rajasthani-turban-shines-in-the-fair-craze-seen-among-women-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18485-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेले में छाया राजस्थानी पगड़ी का जादू, महिलाओं में दिखा क्रेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेले में छाया राजस्थानी पगड़ी का जादू, महिलाओं में दिखा क्रेज
विज्ञापन
रविवार को गुर्जर महोत्सव में रिकाॅर्ड भीड़ ने बढ़ाया आयोजकों का उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में चल रहे गुर्जर महोत्सव के दूसरे दिन रविवार की छुट्टी के कारण रिकॉर्डतोड़ भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही मेला परवान चढ़ने लगा था। दूरदराज से आए लोग भी दोपहर बारह बजे तक मेले में पहुंच चुके थे।
छोटे बच्चों की भी रविवार को खासी भीड़ देखने को मिली। आयोजन स्थल पर लगे खाने पीने के स्टॉल संचालकों ने भी जमकर कमाई की। बड़ी चौपाल पर दिन भर लोग बैठने की जगह तलाशते नजर आए। दर्शकों से खचाखच भरी चौपाल के सामने अपनी प्रस्तुति देने में कलाकारों में भी गजब का उत्साह नजर आया। गुर्जर महोत्सव में आने वाले ग्रामीण अपने पारंपरिक परिधानों में ही मेला देखने आए। ज्यादातर महिलाओं ने एक जैसे ही कपड़े पहन रखे थे। युवक-युवतियां भी अपने कल्चर से रूबरू होकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। पुरानी चौपाल पर चल रही रागनी ने भी रविवार को दर्शकों को अपनी ओर आने पर मजबूर कर दिया। कई रागनियों को बार-बार सुनाने की मांग आती रही।
ताकत आजमाने की भी लगी रही होड़
मेले में युवाओं के लिए अपनी ताकत को दिखाने का भी इंतजाम किया गया था। चौपाल के पास भारी भरकम मुगदर ( लकड़ी से बने गदानुमा उपकरण ) रखे गए थे। युवाओं में इसे ज्यादा से ज्यादा समय तक घुमाने की होड़ लगी हुई थी। इसी तरह से वीआईपी गेट के पास पत्थर के भारी भरकम टुकड़ों को रखा गया था, जिन्हें एक हाथ से उठाने की प्रतियोगिता कराई जा रही थी। युवतियों के लिए मेले में साज सज्जा का सामान भी रखा गया है। युवतियां भी सिर पर राजस्थानी पगड़ी पहने नजर आईं। युवकों में भी पगड़ी का क्रेज देखने को मिला।
विज्ञापन
रैपर एम सी स्क्वायर के गानों पर थिरके लोग
महोत्सव में अभिषेक बैंसला उर्फ एम सी स्क्वायर की प्रस्तुति पर लोग जमकर थिरके। अभिषेक बैंसला रियलिटी शो के विनर रह चुके हैं। उनका हिप हॉप मजहब गाना गाते ही दर्शकों ने झूमना शुरू कर दिया। गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के अध्यक्ष दिवाकर विधुड़ी ने बताया कि अभिषेक को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं। महोत्सव में इस बार पुलिस के अलावा करीब 1500 वालंटियर काम कर रहे हैं।