फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Madhav Academy Wins Junior Premier League

Faridabad News: जूनियर प्रीमियर लीग जीती माधव अकादमी

Sat, 28 Mar 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Madhav Academy Wins Junior Premier League
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अमृतसर में आयोजित जूनियर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में माधव क्रिकेट अकादमी ए ने एमसीए की टीम को छह विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की। आईटीआई कॉलेज के मैदान पर खेले गए इस मैच में एमसीए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एमसीए ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। अभिजोत सिंह ने 78 रन और मट्टू ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शौर्य और कृतज्ञ ने एक-एक विकेट लिए।


154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माधव अकादमी की ओर से सौरभ राठौर ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। वहीं, कमल ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में रुद्र ने 2 विकेट और सिकंदर ने एक विकेट लिया। माधव अकादमी की टीम ने 15.3 ओवरों में 4 विकेट खोकर 154 रन बनाए और 6 विकेट से मैच जीत लिया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सौरभ राठोर को चुना गया। सौरभ ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 353 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed