{"_id":"65a52808653fe6f6b907d237","slug":"made-aware-about-the-ill-effects-of-drugs-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-19400-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नशे के दुष्परिणाम के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नशे के दुष्परिणाम के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव रायपुर कलां में ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणाम और साइबर फ्रॉड के संबंध में पुलिस की ओर से जागरूक किया गया। डीसीपी बल्लभगढ़ राजेश दुग्गल, एसीपी तिगांव राजेश लोहान, थाना प्रबंधक छांयसा निरीक्षक ब्रह्मजीत और चांदपुर चौकी प्रभारी उम्मेद सिंह ने गांव के करीब 300 लोगो को जागरूक किया।
एसीपी तिगांव राजेश लोहान ने युवाओं को जागरूक करते हुए बताया कि नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ धन की भी हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके हैं। नौजवान बच्चे शौक-शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं, जिसमें नौजवान चोरी, छिनैती, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। इसके कारण उनकी हंसती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है। थाना छांयसा ब्रह्मजीत सिंह प्रभारी ने बताया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील चैट या वीडियो कॉल की रिक्वेस्ट आए तो उसे तुरंत ब्लॉक करें। फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ भी शेयर न करें।